ITDC India e-Press / Agencies

/ एजेंसियाँ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पांडे ने इस दौरे की जानकारी दी है। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव परिवार के साथ राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी भी जाएंगे और साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे।

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की घोषणा के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। डिप्टी सीएम ने इस पर तंज कसते हुए कहा, "देर आए दुरुस्त आए।" रामलला के दर्शन को लेकर पहले भी भाजपा नेताओं और सपा के बीच बयानबाजी होती रही है।

वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी और पीसीएस अधिकारी अनुपमा सरोज सिंह ने सरकारी नौकरी छोड़ दी है। राज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात अनुपमा का वीआरएस मंजूर हो चुका है। उन्होंने प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन में आने की बात कही है। उनके राजनीति में सक्रिय होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #अखिलेश #जाएंगे #अयोध्या #Pcs #अफसर #छोड़ी #नौकरी #अखिलेशजाएंगेअयोध्या