आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आप सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब दोनों कपल उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे।

इन दोनों कपल्स के साथ साथ उनके फैमिली मेंबर और फ्रेंड्स भी साथ थे। परिणीति एयरपोर्ट से अपनी मां के साथ कार में सवार होकर होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हुईं। इस शाही शादी में मेहमानों की लिस्ट से लेकर पूरी तैयारियों को काफी सीक्रेट रखा गया है और खास तौर पर 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं।

दरअसल, होटल लीला पैलेस पिछोला झील के बीच बना है। ऐसे में झील के बीच में भी चार से पांच बोट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे। इन होटल की जेटी (बोट पर पहुंचने तक बना प्लेटफॉर्म) पर भी स्पेशल सिक्योरिटी को तैनात किया गया है।

पढ़िए- इस शाही शादी की कैसी है तैयारी और कौन-कौन से गेस्ट आएंगे…

होटल में एंट्री करते ही मोबाइल कैमरे पर लगेगा ब्लू कलर का टेप

होटल सूत्रों के अनुसार इस शाही शादी की तैयारियों के साथ इवेंट के फोटो और वीडियो बाहर नहीं जाएं, इसके लिए खास तैयारी की गई है। होटल में एंट्री करने वालों के मोबाइल कैमरे पर ब्लू कलर का टेप चिपकाया जाएगा ताकि वे शादी-समारोह में किसी तरह की वीडियो-फोटो न खींच सकें।

इस ब्लू टेप की खास बात ये है कि मोबाइल कैमरे पर एक बार ब्लू टेप लगने के बाद अगर उसे कोई हटाता है तो टेप पर एक एरो का सिंबल नजर आएगा। इससे सिक्योरिटी द्वारा चैक करने पर ये पता लग सकेगा कि कैमरा यूज करने के लिए टेप को हटाया गया है।

ये बंदिश विशेष रूप से होटल स्टाफ के साथ-साथ टेंट, डेकोरेशन, साउंड सिस्टम, खाना बनाने वाले शेफ आदि पर लागू होगी। बताया जा रहा है कि तीन दिन तक इन होटल के स्टाफ समेत अन्य कर्मचारी बाहर भी नहीं जा पाएंगे।

दिल्ली से आएंगे मेकअप आर्टिस्ट, फोटो-वीडियोग्राफर, मेहंदी लगाने वाली टीम

परिणीति चोपड़ा को दुल्हन के रूप सजाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट और मेहंदी लगाने वाली टीम दिल्ली से जाएगी। साथ ही करीब 12 से ज्यादा प्राइवेट फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर भी शादी के यादगार पलों को कैमरे में कैद करेंगे

होटल की जेटी से लेकर होटल के अंदर तक डेकोरेशन शुरू कर दिया गया है। होटल की प्राइवेट जेटी पर पर भी वेलकम गेट बनाया गया है।