सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: हजारों वाट के साउंड सिस्टम से निकलकर आ रही लाइव आर्केस्ट्रा के धुन, चमचमाती लाइटें और इसके बीच जाने माने बॉलीवुड सिंगर यासूब अली की दमदार एंट्री और एंट्री के बाद एक से बढ़कर एक हिट गीतों की प्रस्तुति पर झूमते थिरकते युवा कुछ ऐसा नजारा आज राधारमण समूह परिसर में देखने को मिला। मौका था राधारमण समूह के वार्षिकोत्सव विहान 2024 के रंगारंग आगाज़ का।

यासूब ने इस मौके पर नये पुराने गीतों की झड़ी लगाकर सबको संगीत की स्विरलहरियों में बहने को मजबूर कर दिया।

उन्होंोने ये जो हल्का हल्का सुरूर है, काली काली जुल्फों के फंदे न डालो, तेरे बिना गुजारा ए दिल है मुश्किल और दगाबाज रे जैसे अनेकों नये पुराने सुपर हिट गीतों का फ्यूजन पेश किया। वे खुद भी इन गीतों पर दर्शकों के बीच पहुंचकर जमकर झूमे।

यासूब ने इस मौके पर युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा भटककर सही मंजिल मिल ही जाएगी, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। उन्होंकने कहा कि घर से निकलिए और अपनी मंजिल को हासिल कीजिए। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेएना ने यासूब का स्वािगत शाल व श्रीफल देकर किया।

इस प्रस्तुअति के पूर्व समूह के विद्यार्थियों ने भी हिन्दीआ फिल्मी व गैर फिल्मी गीतों पर अपनी अपनी प्रस्तु‍तियां दीं।