आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : त्योहारों के दौरान पंजाब को दहलाने की एक बड़ी कोशिश नाकामयाब हो गई है। पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इसमें भारत की खुफिया एजेंसियों ने इनपुट व साथ दिया। इनपुट के बाद रेड के दौरान जम्मू-कश्मीर के 2 आतंकियों को पकड़ा। पूछताछ में साफ हुआ कि नशे में राज्य को डुबोने के बाद अब पाकिस्तान लश्कर के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाना चाहता है।

आतंकी फिरदौस भट की शह पर चला ऑपरेशन

लश्कर-ए-तैयाबा के जिस आतंकी संगठन के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया, उसे फिरदौस अहमद भट चलाता है। उसकी शह पर ही पंजाब को त्योहारों के सीजन में दहलाने की प्लानिंग की गई थी। इसके लिए दो टाइम बम बनाने का सामन, दो हैंड ग्रेनेड और पिस्टल का इंतजाम किया गया था।

भारी मात्रा में हथियार जब्त

SSOC अमृतसर की टीम ने आतंकियों को गिरफ्तार का पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त की हैं। जल्द ही DGP इस बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।