आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / टीकमगढ़ : चित्रकूट से आरंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की जन अशीर्वाद यात्रा विंध्य और बुंदेलखंड के संभागो से होते हुए अब अंतिम पड़ाव पर है और 22 सितंबर को निवाड़ी के ओरछा धाम में रामराजा सरकार के सम्मुख पहुंचकर संपन्न होगी। जन आशीर्वाद यात्रा के प्रति जनता में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है और हर वर्ग के लोग जिस तरह से यात्रा का स्वागत कर रहे हैं, उसे देखकर साफ दिखाई देता है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उक्त बातें टीकमगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कही।