नई दिल्ली । जानी-मानी कंपनी मारुति सुजुकी की पॉपुलर कार बलेनो को लॉन्चिंग से पहले ही 25 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। बलेनो मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक बन गई है। इसकी कीमत 6.35 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

इस बलेनो 2022 कार को जो बातें खास बनाती हैं, उनमें हेड-अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट और 360 डिग्री व्यू कैमरा जैसे मिलने वाले फीचर्स हैं। जो को इस बजट में पहली बार मिलने जा रहे हैं। यह प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आने वाली टाटा अल्ट्राज, हयूदै आई20 और होंडा जज को कड़ी टक्कर देगी। नई बलेनो को नई जनरेशन के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस कार के इंटीरियर में 9 इंच के एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले , हेड-अप डिस्प्ले , सुजुकी कनेक्ट और 360 डिग्री व्यू मिलने जा रहा है। जो मारुति सुजुकी की इस सेगमेंट में आने वाली किसी में कार में पहली बार देखने को मिलेंगे। यह फीचर्स इस कार को बेहद खास बनाते हैं।

मारुति सुजुकी ने इसे 6 कलर ऑप्शन नेक्सा ब्ल्यू, लुक्से बैग, पर्ल अर्कटीक व्हाइट, स्पलेंडीड सिल्वर, ओपूलेंट रेडऔर ग्रांडेयूर ग्रे में पेश किया है। इसमें सेफ्टी के लिहाज से 6 एयर-बैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल समेत ऐसे ही कई फीचर्स दिए गए हैं। 2022 मारुति न्यू बलेनो में सुजुकी लोगो, डीआरएल टेल लैंप और अलॉय व्हील्स की ब्रांडिंग के साथ व्यापक फ्रंट ग्रिल है।

इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग (ड्राइवर, को-ड्राइवर, साइड और कर्टन), हिल होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ईबीडी के साथ एबीएस, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और कंपनी जैसी 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर, एलईडी फोग्लैम्प्स, हाई टेन्साइल और अल्ट्रा हाई टेन्साइल स्टील का इस्तेमाल देखने को मिलता है।