ITDC India e-Press / Agencies

/ एजेंसियाँ:

दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने रात के समय फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख सड़कों तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में एसपी और एएसपी भी मौजूद रहे।

पुलिस वाहन के साथ निकले जवानों ने माइक के जरिए लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। ऐलान किया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना रहा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहार को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #दीपावली #पहले #संभल #पुलिस #फ्लैग #मार्च #सीएनएन #दीपावलीसेपहलेसंभल