आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 12 अक्टूबर को एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे। PM पिथौरागढ़ में चीन सीमा पर मौजूद आदि कैलाश पर्वत और पार्वती ताल के दर्शन करेंगे और यहां ध्यान लगाएंगे।

नरेंद्र मोदी देश के पहले PM हैं, जो उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत के दर्शन करेंगे। इसके बाद PM पिथौरागढ़ में एक जनसभा करेंगे। PM जिस जगह से कैलाश पर्वत के दर्शन करेंगे, उसका नाम जोलिंगकोंग है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 15,000 फीट है। यहां से 20 किलोमीटर की दूरी के बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। यहां से पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर है।

PM के दौरे की टाइमलाइन: 12 अक्टूबर की सुबह PM मोदी सबसे पहले पिथौरागढ़ जिले के जोलिंगकोंग में स्थित पार्वती कुंड के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे जोलींगकोंग में आर्मी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन और ITBP के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। फिर प्रधानमंत्री आदि कैलाश व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश चोटी के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे वे जागेश्वर धाम मंदिर में पूजा करेंगे।

PM दोपहर 2.35 बजे पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे, यहां कल्चरल प्रोग्राम और ‘लोकल फॉर वोकल’ के तहत लगाई गईं प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे। इसके बाद PM मोदी पिथौरागढ़ में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

पहले PM मोदी दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आने वाले थे, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अब PM का दौरा एक ही दिन का है।

उत्तराखंड CM ने कहा PM की विजिट से टूरिज्म बढ़ेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PM मोदी के दौरे के बारे में जानकारी दी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि PM मोदी के आने से कुमाऊं मंडल में टूरिज्म जरूर बढ़ेगा।

आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं…

कैलाश दर्शन अब भारत से हो सकेंगे; उत्तराखंड में मिला व्यू पॉइंट, पवित्र पर्वत यहां से 50 किमी दूर

भगवान शिव का घर माने जाने वाले कैलाश पर्वत के दर्शन अब भारत से ही हो सकेंगे। इसके लिए अब चीन के कब्जे वाले तिब्बत जाने की जरूरत नहीं होगी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। यहां से पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर है।