नई दिल्ली । देश भर में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन भाव पहले की तरह ही रहे। इस प्रकार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर है।
वहीं इसी प्रकार मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर पर है।