नई दिल्ली । जानी-मानी कंपनी वनप्लस एक लॉन्च इवेंट के दौरान वनप्लस 10आरऔर वनप्लस  नोर्ड 2 सीई लाइट 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इन डिवाइसेज की लॉन्चिंग एक वर्चुअल इवेंट में की जाएगी। कंपनी इसी महीने 28 अप्रैल में ग्राहकों को बढ़ा तोहफा देने जा रही है।

आपको बता दें कि 10आर एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। ऐसी जानकारी मिली है कि नोर्ड 2 सीई लाइट 5जी स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन्स के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इनकी कुछ जरूरी डीटेल्स लीक हो गई हैं।

वनप्लस 10आर वन प्लस एसीई का रीबैज्ड वर्जन है, जो 21 अप्रैल को चीन में डेब्यू करेगा। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन्स से जुड़ी कुछ डीटेल्स को साझा किया है। बता दें कि वनप्लस 10आरफास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा जिसकी बदौलत यूजर्स कम समय में ही इसे पूरी तरह से चार्ज कर पाएंगे। प्रीमियम वनप्लस स्मार्टफोन 150डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह तकनीक कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप वनप्लस 10 प्रो पर मिलने वाली चार्जिंग तकनीक से भी तेज है। 150डब्ल् यू सुपरवूक चार्जिंग तकनीक के साथ, वनप्लस डिवाइस की 4500 एमएएच बैटरी को लगभग पांच मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करता है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये डिवाइस 15 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकेगा। वनप्लस भारत में वनप्लस 10आर का 80डब्ल्यू सुपर वीओओसी चार्जिंग वैरिएंट भी लॉन्च करेगी। इस वेरिएंट में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी पैक होने की उम्मीद है। वनप्लस 10 प्रो पर भी यही संयोजन देखा जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 66,999 रुपये है।

चार्जिंग तकनीक के अलावा, वनप्लस के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8100  एसओसी प्रोसेसर दिया जाएगा। डिवाइस के 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 12जीबी तक रैम के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। डिवाइस में 6.7 इंच का अमोलेड डिस्प्ले भी होगा जिसमें फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 120एचझेड रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट होगा।

रियर में 50एमपी सोनी आईएमएक्स766 मुख्य कैमरा सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा।ये स्मार्टफोन 33डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसके रियर में 64एमपी ट्रिपल-कैमरा सेटअप भी होगा। कहा जाता है कि मुख्य कैमरा 2एमपी मैक्रो कैमरा और 2एमपी मोनोक्रोम कैमरा के साथ है।

फोन एंड्रॉइड 11-आधारित ऑक्सीजन ओएस 11 पर चलने की उम्मीद है। प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। 8 एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2एमपी का मैक्रो सेंसर कैमरा सेटअप को पूरा करेगा। नॉर्ड सीई 2 लाइट 6.58 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा।

अफवाह है कि इसमें 90एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। भारत में इस डिवाइस की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। कीमत के लिए, उपयोगकर्ताओं को 8जीबी तक रैम के साथ स्नैपड्रैगन 695 एसओसी मिलेगा।