सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। सभी का संक्षिप्त ब्योरा नीचे दिया गया है…

उपमुख्यमंत्री

  1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री

  1. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

  1. श्रवण कुमार (जदयू)
  2. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  3. संतोष कुमार सुमन (हम)
  4. सुमित सिंह (निर्दलीय)

अपडेट्स

08:21 PM

28 जनवरी 2024

प्रशांत किशोर बोले- नीतीश की तरह मोदी-शाह भी पलटूमार हैं

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश के NDA में मिलने को लेकर कहा- मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि नीतीश किसी भी समय पलट सकते हैं। यह उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है, लेकिन आज के घटनाक्रम ने बता दिया कि बिहार में सब पलटूमार है। अमित शाह, नरेंद्र मोदी और भाजपा वाले भी नीतीश जितने ही पलटूमार हैं |

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का जताया आभार

बिहार में सियासी समीकरण बदल चुका है। महागठबंधन से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी तो खेल शुरू हुआ है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। मैंने राजधर्म का पालन किया है।