आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के पास खुडै़ल में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। वह गुरुवार को ही ठेकेदार के नहीं आने के चलते काम पर पहुंचा तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को एमवाय भेजा है।
पुलिस के मुताबिक अजय पुत्र पोपसिंह निवासी टिगरिया देवास की उंचाई से गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दिनेश नाम के व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान जगमाल पिपलिया में काम करने पहुंचा। तभी दोपहर में मजदूर खाना खाने चले गए। वह पहली मंजिल पर काम करने के दौरान सिर के बल नीचे आ गिरा। जिसमें निलेश उसे गंभीर हालत में एमवाय लेकर आया। उपचार के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया।
दो की संदिग्ध मौत, परिचितों ने पहुंचाया अस्पताल इंदौर के तेजाजी नगर में मुकेश (50) पुत्र जगदीश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिचित पुष्पक उन्हें एमवाय लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम को मुकेश के घर पहुंचे और वहां से एमवाय ले गए। मुकेश के परिवार में उनकी बेटी ओर दो बेटे हैं। पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के दौरान परिवार के बयान लेगी। वहीं लसूडिया के सिंगापुर में रहने वाले पवन पुत्र अशोक चौरसिया को भी उनके रिश्तेदार मृत हालत में गुरुवार रात एमवाय लेकर पहुंचे। पुलिस सूचना के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।