आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में विश्वकर्मा जयंती उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। संस्थान के निदेशक सी.सी. त्रिपाठी एवं श्रीमती वंदना त्रिपाठी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने अपने सन्देश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर माना जाता है। उन्होंने कहा कि जैसे कोई शिल्पकार किसी मूर्ति का निर्माण करता है, ठीक ऐसे ही हम अपने जीवन में भी श्रेष्ठ गुणों एंव संस्कारों की रचना कर, इसे मूल्यवान बनायें। विश्वकर्मा दिवस फिर से हमें यही स्मृति दिलाता है, कि जीवन की रचनात्मकता को फिर से संवारा जाये, और इस विश्व को पुन: विश्व बन्धुत्व के सूत्र में पिरोया जाये।