सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राष्ट्र के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, निफ्ट भोपाल ने एक दिलचस्प और गर्वशील समारोह का आयोजन किया। समारोह में निफ्ट के सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और समृद्धि की भावना को महसूस कराने के लिए मिलकर कई रंगीन कार्यक्रमों का आयोजन किया।

समारोह का आरंभ निफ्ट निदेशक लेफ़्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने गर्व से राष्ट्रीय झंडे को फहराते हुए सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। निफ्ट के जॉइंट डायरेक्टर अखिल सहाय ने एक मधुर सा गीत गाकर माहौल में भावुकता ला दी। इसके बाद, सभी विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ शांति का आभास करते हुए समारोह को शुभारंभ किया।

गणतंत्र दिवस के इस उत्सव में, निफ्ट के छात्र-छात्राएं ने माई तेरी चुनरिया लहराई पर ग्रुप डांस के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। साथ ही सम्राट अशोक के एक बेहद भावुक मोनोलॉग के माध्यम से भारतीय समाज के अनेक मुद्दों पर चिन्हित किया गया।

इस जश्न के मौके पर कुछ प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई जैसे टैटू बनाना जिसकी प्रथम विजेता पारस रहे, दूसरी राजराजेश्वरी और, तीसरी अपूर्वा रही।
इसी बीच राहुल शर्मा और मनोज के अध्यक्षता में पौधे लगाने का अभियान भी चलाया गया।

निफ्ट भोपाल के छात्रों ने इस समारोह के माध्यम से राष्ट्रीय गर्व और भावना को साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की महत्वपूर्णीयाता को साबित किया। समारोह में शामिल सभी विद्यार्थियों को इस सामूहिक उत्सव के सफल होने पर बधाई और शुभकामनाएं।