सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA 288, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर आगे चल रहा है।

पहले पोस्टल बैलट गिन गए। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इससे पहले अमूमन यह 30 से 40 दिनों में खत्म हो जाता था।

1 जून को आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

इलेक्शन कमीशन: भाजपा 216 सीटों पर, कांग्रेस 96 सीटों पर आगे

इलेक्शन कमीशन- 465 सीटों के रुझानों के मुताबिक भाजपा 216 सीटों पर और कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। सपा 29 सीटों पर लीड कर रही है।

अनंतनाग से महूबबा, हैदराबाद से ओवैसी ​​​​​​​ पीछे

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।

यूपी में कांटे की टक्कर: NDA 39, इंडी को 39 सीटों पर बढ़त

यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 39, इंडी गठबंधन 39 और बसपा और अन्य 1-1 सीट पर बढ़त बनाई है।

राहुल गांधी रायबरेली से 18480 वोट से आगे

तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।

पीएम मोदी 436 वोट से आगे

वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।

जयराम रमेश बोले- रुझान बताते हैं कि पीएम अब पूर्व पीएम होने वाले हैं

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखा रहे हैं कि मौजूदा पीएम पूर्व पीएम बनने वाले हैं। ये उनकी वैचारिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो सिर्फ ट्रेलर हैं।