सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्कूल के एडमिन स्टॉफ के लिए कार्यालयीन शिष्टाचार पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में किया गया। तीन दिवसीय इस सत्र का शुभारंभ 8 मई को संत हिरदाराम साहिब, माँ सरस्वती और माँ भारती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्य स्थल पर सकारात्मक माहौल पैदा कर अधिकतम आउटपुट प्राप्त करना है। 8 से 10 मई तक आयोजित सत्र में एडमिन स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रशिक्षण शिविर में प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने मुख्य वक्ता के रूप अपने गहन अनुभवों को साझा करते हुए प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। सत्र के प्रथम दिवस उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जहाँ कम्युनिकेशन स्किल (संवाद कौशल) एवं अंतर्वेयक्तिक संबंधों (इंटर पर्सनल रिलेशनशिप) की दृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सत्र के दूसरे दिन लीडरशिप क्वालिटी (नेतृत्व क्षमता) और समूह (टीम बिल्डिंग) की ताकत को बेहद खूबसूरती से रेखांकित किया।

सत्र के दौरान व्यवहारिक अनुप्रयोगों पर विशेष जोर देते हुए प्रतिभागियों के मध्य सामूहिक एक्टिविटीज़ करवायी गई। जिसके माध्यम से कार्यक्षेत्र में अधिक उत्पादकता और कार्य में रुचि बनी रह सके।

सत्र में सोसाइटी के सचिव घनश्याम बूलचंदानी, मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय बहादुर सिंह, उपप्राचार्या आशा चंगलानी, नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अमृता मोटवानी, उपप्राचार्या रेखा केवलानी समेत मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल, नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल, विद्यासागर पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल, केवलराम चेनराय पब्लिक स्कूल के एडमिन डिपार्टमेंट के सभी कर्मचारी मौजूद थे।