आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हुए। इसी को सेलिब्रेट करने के लिए कल यानी 10 जनवरी को उन्होंने एक ग्रैंड फैशन इवेंट रखा। ये फैशन इवेंट मुंबई के वर्ली में हुआ। इसमें फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुए। फैशन शो के दौरान करण जौहर रैंप वॉक करते नजर आए। करण की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इतना ही नहीं वो इस इवेंट के शोस्टॉपर बनें।
नंदिता महतानी के फैशन शो में करण जौहर बेहद आकर्षक लग रहे थे। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके रैंप वॉक की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में करण को प्रिंटेड ब्लेजर और मैचिंग शर्ट के साथ ब्लैक वेलवेट पैंट में रैंप वॉक करते हुए देखा गया।
करण के अलावा इवेंट में मनीष मल्होत्रा, फरदीन खान, नीलम कोठारी, डिनो मोरिया और सनी लियोनी समेत कई सेलेब्स नजर आए।
कौन हैं नंदिता मेहतानी
नंदिता मेहतानी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली वाइफ हैं। कुछ समय तक नंदिता और रणबीर कपूर के लिंक अप की खबरें भी मीडिया में आई थी। बता दें नंदिता मेहतानी एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं। उनके बाकी रिश्तों के बारे में बात करें तो डिनो मोरिया और नंदिता एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन-3 में एक्टर ने इस बारे में बात की थी। नंदिता डिनो मोरिया के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की कंपनी भी चलाती हैं। नंदिता पिछले कई साल से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की डिजाइनर और स्टाइलिस्ट रही हैं।
क्या शादी करने वाले थे नंदिता मेहतानी और विद्युत जामवाल?
विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी की सगाई की खबरें पिछले साल आई थी। बता दें 2 साल पहले 2021 में विद्युत और नंदिता ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ताजमहल के सामने खड़े हुए कपल ने एक तस्वीर शेयर की थी। खबर थी कि कपल लंदन में शादी करेंगे, लेकिन इससे पहले ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ गई।
आइए नंदिता मेहतानी के फैशन इवेंट की कुछ तस्वीरें देखते हैं।
आपको बता दें करण जौहर 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ लगभग सात साल के बाद कोई फिल्म प्रोड्यूस की है। फिलहाल वो अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद फिल्म ‘द बुल’ में एक साथ काम करने वाले हैं। ये फिल्म सलमान खान-विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जाएगी।