सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: माय एफएम रंगरेज सीजन-10 प्रतियोगिता में सेलेक्ट 12 उत्कृष्ट विद्यार्थियों में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मेकल तिवारी ने स्थान प्राप्त किया। मेकल के चित्र को माय एफएम के कैलेंडर में जुलाई महीने में लगाया जाएगा

उल्लेखनीय है कि माय एफएम रंगरेज सीज़न- 10 का आयोजन पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में 3 फरवरी 2024 को आयोजित किया गया था। “अवर यूनिवर्स “टॉपिक पर आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल के 55 विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से 12 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को चुना गया। बता दें कि इसमें पीएम श्री-1 की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मेकल तिवारी ने भी इसमें स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की चित्रकृतियों को माय एफ़एम के कैलेंडर में 12 महीनों के अनुसार लगाया गया है, जिसमें मेकल के चित्र को जुलाई मास में लगाया गया है ।

कार्यक्रम का समन्वयन विद्यालय की कला शिक्षिका प्रमिला चौहान ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 भोपाल के प्राचार्य सरजीत सिंह एवं सभी शिक्षकों ने मेकल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।