सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल : हॉरर-काॅमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। रविवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ 20 लाख रुपए का बिजनेस किया।

इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 103 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अब तक 87.31 करोड़ रुपए कमा लिए है। रविवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 33.01% रही।