आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मिसरोद संकुल के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के 28 छात्रों-छात्राओं को मध्य प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये प्रदाय किए जाने के लिए चुना गया है जो मध्य प्रदेश राज्य के मेधावी छात्रों को दिए जाते हैं। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वनक्लिक के माध्यम से सभी छात्रों के बैंक खाते में यह राशि प्रदान की है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल प्रकृति चतुर्वेदी, वाइस प्रिंसिपल रोहित जैन और सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं ने मेधावियों को बधाई दी।