सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष जय हार्डिया (इंदौर) ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसजनों के बीच पदभार ग्रहण किया।
श्री हार्डिया ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर में पूरी तरह से खरा उतरूंगा। कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हमेशा पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ कार्य करूंगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा, महेन्द्र सिंह चौहान, अधिवक्तागण अजय गुप्ता, अजय बागड़िया, राजेन्द्र बब्बर, शेखर शर्मा, विवेक चौधरी, महेश मौर्य, पी.सी. कोठारी, महेश साहू, संजय गुप्ता, सुधीर दुबे, सोनल नायक, सौरभ स्थापक, लोकमन कुशवाहा, अनुराग भार्गव, हरिशंकर शुक्ल, मतीन खान सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्री हार्डिया को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन प्रियनाथ पाठक ने किया।