आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली के खरड़ लांडरा रोड से एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। यह गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए काम करता था। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय इसके कब्जे से चार पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी गैंगस्टर की पहचान सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मोहाली में घटना को देना था अंजाम
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मोहाली में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। उसे विदेश में बैठे दूसरे गैंगस्टरों से घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी मिली थी।
रेकी करने के दौरान पकड़ा गया
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी खरड़ लांडरा रोड पर रेकी कर रहा था। तभी पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने सुबह तड़के 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।