सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 11 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली द्विपक्षीय बैठक में रक्षा सहयोग अहम मुद्दा रहने की उम्मीद है। रूस ने भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट की बिक्री और संभावित तकनीकी सहयोग का प्रस्ताव दिया है। क्रेमलिन ने भी पुष्टि की है कि भारत को Su-57 बेचने का मुद्दा दोनों नेताओं की बातचीत के एजेंडे में शामिल है।
इसके अलावा भारत-रूस के संयुक्त रक्षा कार्यक्रम ब्रह्मोस मिसाइल को नई क्षमताओं से लैस करने पर भी चर्चा हो सकती है। रूस ने ब्रह्मोस को अपग्रेड करने, संयुक्त उत्पादन बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा मजबूत करने में सहयोग की इच्छा जताई है। ब्रह्मोस-एनजी जैसे हल्के और उन्नत संस्करण पर भी बातचीत होने की संभावना है। बैठक में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अंतिम यूनिट की डिलीवरी, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, व्यापार और रणनीतिक तकनीक जैसे मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, Su-57 या ब्रह्मोस से जुड़ी किसी नई डील को अभी अंतिम रूप मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। बातचीत के बाद ही किसी समझौते की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #रपत #सहय #अहम