सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को भारत मंडपम में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और इसके बाद बातचीत शुरू हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और संगठन के शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है।

मोदी और पुतिन की बैठक में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, निवेश, तकनीक और क्षेत्रीय परिस्थितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा केंद्रित रहने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हाल के महीनों में उच्चस्तरीय संपर्क लगातार जारी रहा है। अगस्त में बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान भी दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की थी।

BRICS बैठक के दौरान पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष सहित वैश्विक तनाव के मुद्दे भी महत्वपूर्ण रहेंगे। भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखते हुए रूस और पश्चिमी देशों दोनों के साथ संबंधों को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है।

इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी की जा रही है। ऐसे में मोदी-पुतिन मुलाकात के साथ-साथ मोदी-शी बैठक पर भी अंतरराष्ट्रीय नजरें टिकी हैं।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #Brics #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #18व #पहल