सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के एमपी नगर स्थित विकास भवन में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद एवं विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया । दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति के.जी.सुरेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि लाजपत आहूजा (पूर्व संचालक, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग एवं वरिष्ठ साहित्यकार) थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक मनवानी (संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग) एवं अशोक जमनानी (उपन्यासकार, कवि) थे। महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। दो दिवसीय उत्सव में क्विज, निबंध, भाषण एवं काव्य गोष्ठी का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलपति के.जी. सुरेश ने कहा कि भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । उन्होंने सिंधी के साथ ही मराठी भाषा को भी बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि आगामी सत्र से सिंधी एवं मराठी भाषा में पत्रकारिता का पाठ्यक्रम शुरु किया जायेगा। उपन्यासकार एवं कवि अशोक जमनानी ने कहा पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कविता होना अच्छी बात है। उन्होंने मां नर्मदा पर बहुत प्रभावी कविता पाठ किया। संयुक्त संचालक जनसंपर्क अशोक मनवाणी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा तीन भाषा परिषद का गठन किया गया है। जिसमें सिंधी, संस्कृत एवं उर्दू है। उन्होंने कहा कि छह प्रदेश में सिंधी भाषा परिषद है जिसमें मध्यप्रदेश भी एक राज्य है। उन्होंने विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग गठित होने पर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम का संयोजन भारतीय भाषा विभाग एवं पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष राखी तिवारी एवं समन्वय ट्यूटर जया सुरजानी ने किया। हिंदी एवं सिंधी भाषा में काव्य पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें कार्यक्रम में अखंड सिंधु संसार के संपादक ज्ञानचंद लालवानी, साहित्यकार भारती आसुदानी, लेखिका यास्मीन खान निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक व सांस्कृतिक समन्वयक उर्वशी परमार, अतिथि अध्यापक सुश्री शिवाली श्रीवास्तव एवं अंकिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अविनाश वाजपेयी डीन अकादमिक पी. शशिकला, संजय द्विवेदी, पुस्तकालय एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष आरती सारंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष संजीव गुप्ता, निदेशक प्रोडक्शन आशीष जोशी, सांध्यकालीन पाठ्यक्रम के प्रभारी प्रदीप डेहरिया, नगर परिसर के डायरेक्टर विवेक सावरीकर, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी,कर्मचारी,विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता:
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर अभिषेक पांडे, नमन अटोलिया और सृष्टि कुमारी रहे, जबकि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय प्रतिष्ठा पवार, रोहित रोशन, और प्राची ठाकुर रहे l इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रोहित रोशन, अदीब खान व उद्यांश पांडे रहे । जबकि काव्य पाठ में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर रिया बत्रा, राघवेंद्र एवं हिमांशी ठकुरानी रहे ।