ITDC India e-Press / Agencies

  राष्ट्र गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।