नई दिल्ली । बीते सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 67,843.33 करोड़ रुपए बढ़ा। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर ‎लिमिटेड (एचयूएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।

वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 25,234.61

करोड़ रुपए बढ़कर 5,25,627.06 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,892.61 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 18,87,964.18 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 16,251.27 करोड़ रुपए बढ़कर 7,68,052.87 करोड़ रुपए, एचडीएफसी की 3,943.09 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,03,969.09 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 521.75 करोड़ रुपए जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,06,245.26 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

इसके ‎विपरीत टीसीएस की बाजार हैसियत 22,594.64 करोड़ रुपए घटकर 12,98,999.83 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 7,474.58 करोड़ रुपए टूटकर 6,59,587.97 करोड़ रुपए, एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 3,480.6 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 4,43,106.96 करोड़ रुपए पर आ गया,

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 2,600.14 करोड़ रुपए घटकर 5,16,762.48 करोड़ रुपए और अडाणी ग्रीन का बाजार मूल्यांकन 172.04 करोड़ रुपए के नुकसान से 4,51,577.84 करोड़ रुपए रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा।