सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा संकल्प के साथ भोपाल मंडल पर प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री के स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय आह्वान पर 01 अक्टूबर को पूरे भोपाल मण्डल में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक घंटा, एक साथ बड़े पैमाने पर श्रमदान करके भोपाल मण्डल के सभी स्टेशनों पर, रेल परिसरों, आवासीय परिसरों, रेलवे कालोनियों एवं आस-पास बड़े पैमाने पर श्रमदान कर
साफ सफाई सुनिश्चित की गई।
डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी नें अधिकारियों के साथ रानी कमलापति स्टेशन पहुँचकर स्टेशन परिसर में श्रमदान कर सफाई की। इस अवसर पर यात्रियों को कपड़े की थैली (बैग) बांट कर उन्हें लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने की अपील की।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता ही हमारा धर्म है, स्वच्छता ही हमारा कर्म है। उन्होंने प्लास्टिक के उत्पाद, एकल उपयोगी प्लास्टिक, पानी के पाऊच आदि के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को समझाते हुए कहा कि स्टेशन परिसर और गाड़ियों में इनका प्रयोग ना करें।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मण्डल सांस्कृतिक अकादमी के रेलकर्मी कलाकरों द्वारा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर गंदगी और प्लास्टिक अपशिष्ट से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर और गाड़ी के डिब्बों को सदैव साफ सुथरा बनाये रखने एवं प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग बन्द करने के प्रति जागरूक किया गया।
भोपाल स्टेशन पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक रश्मि दिवाकर नें अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर साफ सफाई की।
मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में पूरे भोपाल मंडल में पर्यावरण हितैषी विविध कार्यक्रम के तहत गहन साफ सफाई, वृक्षरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमे अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।