सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आप मानव संग्रहालय घूमने जाते हैं तो हमेशा ही वहां आने जाने में दिक्कत होती है, क्योंकि 200 एकड़ के क्षेत्र में फैले मानव संग्रहालय को बिना गाड़ी के घूमना बहुत मुश्किल होता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए भ्रमण मे आने वाले सभी दर्शकों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू की है। इस सेवा से दर्शक अपनी मनचाही प्रदर्शनी का अवलोकन कम समय मे कर पाएंगे। निदेशक मानव संग्रहालय से प्रो अमिताभ पांडे ने बताया कि संग्रहालय मे आए पर्यटकों ने कहा यह हम सब पर्यटकों के लिए सुविधाजनक है।. यह हमें अलग -अलग प्रदर्शनी स्थल के पास सीधे पहुंचने और धूप, गर्मी या सर्दी में पैदल नहीं चलने की चिंता से बचाएगा। पहले, जब पर्यटक पैदल प्रदर्शनी स्थल तक जाते थे, तो हमे विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब संग्राहालय भ्रमण और भी आरामदायक होगा ।

यह है किराया

प्रवेश द्वार1 से 6 सीट वाली कार्ट 2 घंटे के लिए 300 रुपए

प्रवेश द्वार क्रमांक 2 से 10 सीट वाली 2 घंटे के लिए 500 रुपए

प्रति व्यक्ति के लिए इसका किराया 50 रुपए तय किया गया है। इसमें पूरी 6 सीट बुक होने पर ये सुविधा मिलेगी।

मानव संग्रहालय में 6 सीटर गोल्फ कार्ट।

यह रहेगा रूट

गोल्फ कार्ट की सेवा प्रवेश द्वार 1 से सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होकर पहले पार्किंग, जन जातीय मुक्ताकाश प्रदर्शनी स्थल, हिमालय गांव, वीथिसंकुल, मंडपम, आवृत्ती भवन, तटीय गाँव, मरु गाँव, मुक्ताकाश प्रदर्शनी स्थल तक जाएगी

प्रवेश द्वार 2 से दूसरी गाड़ी इन्ही स्थलो से प्रारम्भ होकर प्रवेश द्वार क्रमांक 1 पाहुंचेगी। यह सेवा प्रत्येक एक घंटे के अंतराल मे जारी रहेगी।