आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी को नया समन जारी किया है। उन्हें 9 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

धर्मशाला में वर्ल्ड कप मैच से पहले खालिस्तानी नारे, सरकारी ऑफिस की दीवार पर लिखे हुए मिले

हिमाचल के धर्मशाला में 7 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच से पहले IPH चीफ इंजीनियर ऑफिस के बाहर दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले। हालांकि, मंगलवार देर रात ही पुलिस ने इन नारों को पेंट करा हटा दिया।

दीवार पर हिमाचल बनेगा खालिस्तान, SFJ जिंदाबाद जैसे नारे लिखे गए थे। इसको लेकर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है। पन्नू ने कहा कि आज धर्मशाला में SFJ जिंदाबाद के छापे लगे हैं। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी देता हुआ दिखा। पढ़ें

वाराणसी में सड़क हादसा में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा जिंदा मिला

वाराणसी में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है। फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में 3 साल के बच्चे को छोड़कर कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं। पीलीभीत से ये परिवार परिवार के एक लोग की मौत के बाद अस्थि विसर्जन के लिए वाराणसी आया था। लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है।

सतना में तीन मंजिला इमारत गिरी, 6 लोग घायल:मलबे में 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका

सतना में मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसा शहर के बिहारी चौक इलाके में हुआ। मलबे में 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका है। 6 लोग घायल हैं। कुछ वाहन भी दबे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई को बंद करा दिया गया। फिर JCB से मलबा हटाने की प्रोसेस शुरू की गई।

स्वदेस फेम एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने इटली में अपनी लेम्बोर्गिनी से फरारी को टक्कर मारी, स्विस दंपती की मौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने इटली में अपनी लेम्बोर्गिनी से फरारी को टक्कर मार दी। गायत्री अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ थीं। फरारी में सवार स्विस दंपती की मौत हो गई। हालांकि, गायत्री और उनके पति को चोट नहीं आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस और उनके पति लग्जरी गाड़ियों के साथ रेस कर रहे थे। गायत्री ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म स्वदेस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

AAP सांसद संजय सिंह के घर ED का छापा, दिल्ली आबकारी नीति केस में कार्रवाई

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED छापेमारी कर रही है। टीम बुधवार सुबह संजय सिंह के दिल्ली वाले घर पहुंची और छापेमारी शुरू की। नई एक्साइज पॉलिस में घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। वहीं, सत्येंद्र जैन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में 31 मई 2022 से हिरासत में हैं।