भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने के बाद सिर में चोट लगी थी। जांच में उन्हें कन्कशन यानी सिर में चोट के कारण होने वाली स्थिति की पुष्टि हुई है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 6 नवंबर को इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कॉनवे अब भारत के खिलाफ बाकी बचे वनडे मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है। केली को पहले सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह बाकी मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
इस घटना में मैट हेनरी भी चोटिल हुए थे और उन्हें कन्कशन की आशंका के चलते जांच से गुजरना पड़ा। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उन्हें कन्कशन से मुक्त घोषित कर दिया है। वह दूसरे वनडे के लिए चयन के उपलब्ध हैं।
न्यूजीलैंड की टीम पहले से ही रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की अनुपस्थिति से जूझ रही है। रवींद्र कंधे की चोट और चैपमैन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हैं।
भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
Hashtags: #Sports #Bhopal #न्यूजीलैंड #बड़ा #झटका #डेवोन #कॉनवे #पूरी #सीरीज #न्यूजीलैंडकोबड़ाझटका