आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: देश 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजघाट में श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार सहित अन्य नेता भी आज राजघाट पहुंचेंगे।