आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के शिवसेना को लेकर दिए गए फैसले के खिलाफ शिवसेना (UTB) नेता उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बुधवार को अपने फैसले में कहा था कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत उनके गुट के 16 विधायकों की सदस्यता बरकरार रखी है। स्पीकर ने उद्धव गुट के 14 विधायकों की सदस्यता भी बरकरार रखी।

​​​​​​​तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू के दौरान दो पुलिस कर्मियों समेत 45 लोग घायल, 9 को अस्पताल में भर्ती कराया

तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू के दौरान दो पुलिस कर्मियों समेत 45 लोग घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कुख्यात ड्रग तस्कर माशूक अहमद शेख की अवैध संपत्ति जब्त

जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस ने खुडवानी निवासी गुलाम कादिर शेख के बेटे कुख्यात ड्रग तस्कर माशूक अहमद शेख की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई पीएस कैमोह में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।

मनोज जरांगे मुंबई में 26 जनवरी से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर फिर आंदोलन

मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने 26 जनवरी से मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। जरांगे मराठा आरक्षण की मांग कर रहे हैं। इससे पहले जरांगे ने 25 अक्टूबर से अनशन किया था, जिसे उन्होंने 2 नवंबर को खत्म कर दिया था। उन्होंने मराठा आरक्षण लागू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 2 जनवरी तक का वक्त दिया था।

आंध्र प्रदेश में दो बसों की टक्कर में 1 की मौत, 30 घायल

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सोमवार (15 जनवरी) सुबह दो बसों में टक्कर हो गई। पलासा मंडल के मोगिलीपाडु के पास नेशनल हाइवे पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। दो बसों में सवार 150 लोग मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के हैं। यह सभी दर्शन के लिए अन्नवरम जा रहे थे।