आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर आज यानी 10 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला लेंगे। फैसला शाम 4:30 बजे आने की संभावना है। फैसले से पहले CM एकनाथ शिंदे ने कहा- बहुमत हमारे साथ है, हम शिवसेना हैं। चुनाव आयोग ने हमें शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न दिया है।

अकोला जिले के बालापुर से उद्धव ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि स्पीकर राहुल नार्वेकर का नार्को टेस्ट होना चाहिए। इससे यह क्लियर होगा कि नार्वेकर कहीं किसी के दबाव में तो फैसला नहीं ले रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

26 मिनट पहले

संजय राउत बोले- फैसले की फिक्सिंग हो चुकी

बुधवार सुबह उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि फैसले पर मैच फिक्सिंग हुई है। स्पीकर दो बार आरोपियों से मिल चुके हैं।

शुक्रवार को PM मोदी महाराष्ट्र में रहेंगे, कुछ दिन बाद शिंदे दावोस जाएंगे, इसका मतलब सरकार कायम रहेगी। आज का फैसला बस औपचारिकता है। विधायकों की अयोग्यता पर फैसला दिल्ली से हो चुका है।

48 मिनट पहले

पृथ्वीराज चव्हाण बोले- राजनीतिक भूचाल आ जाएगा

महाराष्ट्र के पूर्व CM और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अगर 16 विधायक अयोग्य घोषित हो गए और शिंदे समर्थक विधायकों को अपना पद गंवाना पड़ा तो राजनीतिक भूचाल आ जाएगा। हमें देखना होगा कि संवैधानिक प्रावधान क्या हैं। आज का फैसला एक बेहद अहम राजनीतिक फैसला होगा।

52 मिनट पहले

4:30 बजे राहुल नार्वेकर फैसला पढ़ना शुरू करेंगे

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर 4:30 बजे फैसला पढ़ना शुरू करेंगे। दोनों पक्षों के वकीलों को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हाजिर रहने का आदेश मेल के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष की ओर से भेजा गया है। शाम 5:30 से 6:00 के बीच फाइनल फैसला आने की उम्मीद है।

02:01 PM

10 जनवरी 2024

आदित्य ठाकरे बोले- फैसला पार्टी के लिए नहीं, देश के लिए अहम

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कोल्हापुर में कहा कि स्पीकर का आज आने वाला फैसला केवल पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

01:44 PM

10 जनवरी 2024

महाराष्ट्र विधानसभा में कैसे बदली पार्टियों की स्थिति

01:43 PM

10 जनवरी 2024

शिंदे बोले- फैसला पक्ष में न आए तो सवाल उठाते हैं

सीएम शिंदे ने संजय राउत के सुबह दिए बयान पर कहा कि जब फैसले उनके पक्ष में होते हैं तो वे कहते हैं कि यह अच्छा है। नहीं तो वे उस पर सवाल उठाते हैं।

01:39 PM

10 जनवरी 2024

संजय राउत मातोश्री पहुंचे

स्पीकर की तरफ से फैसला आने के करीब ढाई घंटे पहले संजय राउत उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पहुंचे। नाना जा रहा है कि वे आगे की परिस्थितियों पर उद्धव ठाकरे से बात करने पहुंचे हैं।