सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज मध्यप्रदेश भोपाल की सत्र 2024 – 2027 – साधारण सभा की प्रथम बैठक जे के विश्वविद्यालय ,कान्फ्रेंस हाल में विगत दिवस आयोजित की गई बैठक की शुरुआत भगवान सहस्रबाहु के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात अध्यक्ष (कलचुरि कल्पना आई डी राय) द्वारा सदस्यों का स्वागत एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय दिया गया। बाद में निम्नानुसार कार्यवाही की गई
1- महामंत्री (डी पी गुप्ता ) द्वारा बैठक की कार्यवाही के अंतर्गत विगत साधारण सभा की बैठक के विचार विमर्श का वाचन और सदन द्वारा अनुमोदन।
2- प्रमुख विचार बिंदुओं के अंतर्गत आडिडेटेड वेलेंसशीट की प्रस्तुति – कोषाध्यक्ष ( सुरेश मालवीय ) एवं सदन द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों के उत्तर ।
3- सदन द्वारा वेलेंसशीट का अनुमोदन ।
4- मंच के स्थापना दिवस ( अगस्त 2024 के द्वितीय सप्ताह ) में मनाये जाने संबंधी विमर्श एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विनिमय ।
5- आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना -70 वर्ष से अधिक आयु के हर वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ़्त इलाज के फार्म की जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष( हरीश मालवीय ) द्वारा और उपयुक्त सदस्यों द्वारा फार्म भरवाना।
6- अध्यक्ष ( कलचुरि कल्पना आई डी राय ) द्वारा मंच के वार्षिक कार्य योजना की प्रस्तुति –
शिक्षा प्रकोष्ठ , युवा प्रकोष्ठ , वरिष्ठ नागरिकों हेतु तकनीक ज्ञान शिविर ,बच्चों के लिये कैरियर गाइडेंस कार्यशाला ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, कलचुरि दर्पण पत्रिका का प्रकाशन, सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा – शादियों में बढ़ता फिजूल खर्च व दिखावा, महंगी शादियाँ, प्री वेडिंग शूटिंग, विवाह की बढ़ती उम्र , डेस्टिनेशन मैरिज ,किटी पार्टियों का बढ़ता क्रेज व दुष्प्रभाव आदि।
मृत्यु भोज- विस्तार से चर्चा करते हुए समाज जनों ने निश्चय किया कि एक समिति गठित की जाये और ये सदस्य समाज में इस प्रकार दुखद प्रसंग होने पर परिवार से मिलकर समझाइश देकर सहयोग देने की अपील करेंगे। परिवार धार्मिक कर्मकांड हवन पूजन करें ,बाहर से आये रिश्तेदारों के भोजन की व्यवस्था भी करें पर मृत्यु भोज के नाम पर भोजन योजना न करें ।
बैठक के अंत में सदन द्वारा इन सभी कार्यक्रमों का औचित्य स्वीकार कर भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।
मंच के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि मंच की संरक्षक श्रीमती पूनम जयनारायण चौकसे के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में मंच का उत्तरोत्तर विकास होगा ।
बैठक में पदाधिकारियों सहित श्रीमती सुशीला चौकसे ,डाली मालवीय , उर्मिला आर्य ,कमला राय ,व्रह्मस्वरूप पेठिया ,एस एन सूर्यवंशी, जी एस जायसवाल , ओ. पी. चौकसे, शंकर लाल राय, प्रकाश मालवीय , सीताराम चौकसे, अशोक शिवहरे (सिटी) आदि लगभग 60 – 65 सदस्यों ने सक्रिय  सहभागिता की ।