ITDC India e-Press / Agencies

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी अकादमिक गुणवत्ता और शोध क्षमता को पुनः प्रमाणित करते हुए प्रतिष्ठित 'क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027' में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया है। अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी क्यूएस द्वारा जारी ताजा नतीजों में लखनऊ विश्वविद्यालय को एशिया में 801-850 बैंड में स्थान दिया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर 124वीं रैंक तथा दक्षिण एशिया (दक्षिण एशिया) में 247वां स्थान प्राप्त कर महाद्वीप के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी स्थिति और सुदृढ़ की है।

रैंकिंग के विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही है कि लखनऊ विश्वविद्यालय अब एशिया के 50 प्रतिशत से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एशिया के 50.8% रैंक प्राप्त संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है, जो कि पिछले संस्करण के 48.6% के मुकाबले एक सशक्त और सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

समग्र स्कोर व प्रमुख संकेतकों में निरंतर वृद्धि: तीव्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा और बड़ी संख्या में नए संस्थानों के शामिल होने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय का समग्र संस्थागत प्रदर्शन लगातार मजबूत हुआ है: स्कोर में निरंतर सुधार: विश्वविद्यालय का समग्र क्यूएस स्कोर वर्ष 2026 के 20.9 से बढ़कर वर्ष 2027 में 22.6 हो गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में यह स्कोर मात्र 5.2 था, जो अब 22.6 तक पहुंच चुका है ,संकाय की उच्च योग्यता : विश्वविद्यालय ने पीएचडी उपाधि धारक शिक्षकों के संकेतक में 83.0 का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया है ,अंतरराष्ट्रीय आउटरीच: अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क में 55.0 तथा अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात में 55.2 का उत्कृष्ट स्कोर दर्ज किया गया है,शोध एवं उद्धरण : क्यूएस फैक्ट फाइल के अनुसार, विश्वविद्यालय ने 26,581 शोध पत्र का योगदान दिया है तथा 29,159 साइटेशन अर्जित किए हैं,माननीय कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी का आधिकारिक वक्तव्य: विश्वविद्यालय की यह निरंतर प्रगति माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत प्रेरणा और कुशल मार्गदर्शन का सुफल है। माननीय राज्यपाल महोदया के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, पारदर्शी शोध और वैश्विक मानकों के अनुरूप निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में एशिया के आधे से अधिक (50.8%) संस्थानों को पीछे छोड़ना और समग्र स्कोर में निरंतर वृद्धि दर्ज करना हमारे समर्पित शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। लखनऊ विश्वविद्यालय नवाचार, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और उच्च कोटि के अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रो. जे.पी. सैनी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय वश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में वैश्विक रैंकिंग्स में और अधिक सफलता हासिल करने के लिए शोध उत्कृष्टता, इनोवेशन, वैश्विक भागीदारी और छात्र परिणामों को और अधिक सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #क्यूएस #एशिया #रैंकिंग #2027 #लखनऊ #विश्वविद्यालय #प्रदर्शन #क्यूएसएशियारैंकिंग2027