सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है। भारत के लोकतंत्र में ऐसे अनेक उदाहरण उपस्थित है जिनमें एक मत से हार-जीत हुई है अतः जब भी कोई निर्वाचन हो उसमें सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये, इतना ही नही हमे समाज में मतदान करने के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करनी चाहिये ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे सकें।

उपरोक्त उद्गार म.प्र. भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के निदेशक एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रतन सूर्यवंशी द्वारा भोज मुख्यालय स्थित अध्ययन केन्द्र पर स्वीप अभियान के अंतर्गत उपस्थित विद्यार्थी समूह को संबंधित करते हुये व्यक्त किये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को मतदान की शपथ भी दिलायी गई। इस मौके पर उप निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सिंह विद्यार्थी सहायता एवं उप निदेशक क्षेत्रीय केन्द्र भोपाल शैलेन्द्र कौशिक भी उपस्थित रहें।