आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल कोलार रोड एलएनसीटी विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत पटेल एवं नरेंद्र कुमार का चयन 2 अक्टूबर 2023 तक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले 13वे सब जूनियर & जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता मे हआ है।
दोनों खिलाड़ी पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं एवं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश ड्रॉप रोबॉल टीम मे शिवा यादव, उदय घावरी, प्रिंस मिश्रा, संकेत द्विवेदी, अमन कीर शामिल है।
बुदनी के विशाल यादव को टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतवर्ष के विभिन्न राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
सभी खिलाड़ियों को अनुपम चौकसे अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल मध्य प्रदेश, धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर एन.के. थापक वाइस चांसलर, अजीत सोनी रजिस्ट्रार, ने शुभकामनाएं दी।