सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,999 में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 26 सितंबर 2026 से दोपहर 12 बजे Amazon पर शुरू होगी।

फोन में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T8200 5G प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 6GB तक वर्चुअल रैम का विकल्प मिलता है। स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में पीछे 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और सामने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस Android 16 पर चलता है और इसमें कंपनी का Vayu AI फीचर भी दिया गया है।

Bold N4 Pro 5G को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है। फोन Monaco Blue और Opulent Lilac रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी इसके साथ Free Service @ Home सुविधा भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को घर पर बिक्री के बाद सेवा उपलब्ध कराई जाती है।


Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #Desksource #Lava #Bold #Pro #DeskSource #999 #एनएन #टवर