सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी ED ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन जारी किया है। एजेंसी ने केजरीवाल को 5वीं बार समन भेजकर 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भेजे गए समन को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बदले की कार्रवाई बताया था।
ED ने इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली CM को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे।
पी सी जॉर्ज के नेतृत्व वाली केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का भाजपा में विलय,
केरल में पी सी जॉर्ज के नेतृत्व वाली केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का बुधवार को भाजपा में विलय हो गया। केरल विधानसभा में 30 साल से अधिक समय तक पूंजर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जॉर्ज ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ और कहा कि भारत को इतना कुशल प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की यही राय है कि मोदी का समर्थन किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। कोट्टायम जिले के पूंजर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सात बार के पूर्व विधायक जॉर्ज ने 1982 से 1987 और 1996 से 2022 तक कुल 33 वर्षों तक केरल विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।
महाराष्ट्र के OBC संगठनों ने मराठा आरक्षण के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के सरकार के फैसले को OBC संगठनों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। OBC संगठन ने “सगेसंबंधी” और “गंगागोट” के हलफनामे के माध्यम से कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 26 जनवरी के (जीआर) मसौदे को अदालत में चुनौती दी। बॉम्बे हाई कोर्ट में OBC वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वकील मंगेश ससाने की याचिका। याचिका में कहा गया है कि सगेसंबंधी की परिभाषा को संविधान के विरुद्ध नहीं बदला जाना चाहिए
200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले में ED ने भारत पेपर्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारत पेपर्स लिमिटेड (BPL) से जुड़े 200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले में बुधवार 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। रिपोट्स के अनुसार BPL के नौ परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
कंपनी के खिलाफ है आरोप है कि इसके डॉयरेक्टर्स ने भारतीय स्टेट बैंक जैसे अग्रणी बैंक वाले बैंकों के एक ग्रुप के साथ लगभग 200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड अंजाम दिया है।