ITDC India e-Press / Agencies

कानपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक देर रात प्रेमिका के घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के लोगों को किसी अनजान व्यक्ति की मौजूदगी का पता चल गया। महिला के परिजनों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पकड़े जाने के डर और घबराहट में युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के रवाईपुर गांव का है। मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के मालिक परितोष कुमार को कमरे के भीतर किसी अनजान व्यक्ति की आहट सुनाई दी। शक होने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बुलाने लगे।

बताया गया कि कमरे में खुद को बंद पाकर युवक घबरा गया। घरवालों और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही उसने कमरे में लगे लोहे के एंगल से फंदा लगा लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो युवक का शव अंदर लटका मिला। सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #कानपुर #प्रेमिका #मिलने #पहुंचे #युवक #फंदा #लगाकर #कानपुरमेंप्रेमिकासे