आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हिमाचल के कांगड़ा हवाई अड्डे से तीन नई जगह के लिए जल्द उड़ाने शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अमृतसर, कुल्लू और देहरादून के लिए उड़ाने शुरू करने को मंजूरी दे दी। इससे न केवल पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हिमाचल आने-जाने के इच्छुक लोगों के समय में भी बचत होगी।
इससे पहले हिमाचल का कुल्लू इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर से जुड़ चुका है। अमृतसर व कुल्लू के बीच सप्ताह में तीन बार उड़ाने शुरू कर दी गई है, जबकि एक नवंबर से अमृतसर से शिमला को भी उड़ाने शुरू होने वाली है।
अब कांगड़ा से देहरादून, अमृतसर और कुल्लू को उड़ाने शुरू होनी है। इससे खासकर मनाली आने वाले पर्यटक अब कांगड़ा, धर्मशाला, मकलोड़गंज, नड्डी इत्यादि पर्यटन स्थलों पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
कांगड़ा में मिलेगी विदेशी करेंसी एक्सचेंज की सुविधा
विदेश आने-जाने यात्रियों को अब कांगड़ा के एयरपोर्ट परिसर में ही मनी एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हवाई अड्डा परिसर मनी एक्सचेंज काउंटर लगाया जाएगा, जहां यात्री बिना परेशानी के किसी भी देश की करेंसी को यहां रुपए में बदल सकेंगे।
अभी तक कांगड़ा में यह सुविधा नहीं थी। इससे खासकर विदेशी पर्यटकों को परेशानी होती थी,क्योंकि धर्मशाला में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और दलाईलामा के कारण विभिन्न देशों को लोगों की आवाजाही चल रही है।