सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत जीत लिया। 5 फरवरी को करीब 2 बजे हुई वोटिंग में पक्ष में 47 तो विपक्ष में 29 वोट पड़े। इससे पहले चंपई ने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। चर्चा के लिए एक घंटे 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया था।
23 मिनट के भाषण में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा को तीखे लहजे में जवाब दिया। कहा कि देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। लगता है इसमें राजभवन शामिल है। जमीन हड़पने का कागज दिखा दीजिए, राजनीति तो दूर झारखंड छोड़ दूंगा।
इस बीच, सोमवार को ही झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। 9 फरवरी को ईडी की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा। 12 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी गई है।
ऐसा है विधानसभा में सीटों का गणित…
लाइव अपडेट्स
22 मिनट पहले
चंपई सरकार ने विश्वास मत जीता
झारखंड में चंपई सरकार ने विश्वास मत जीता।प्रस्ताव के पक्ष में 47 तो विपक्ष में 29 वोट पड़े।
24 मिनट पहले
झारखंड विधानसभा में कुछ देर में वोटिंग
संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने मत विभाजन का प्रस्ताव रखा।
29 मिनट पहले
जांच एजेंसी एक दल के लिए काम करेगी तो ये चिंता की बात- चंपई सोरेन
सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि बहुत कुछ करना है। हेमंत सोरेन की सरकार के काम को आगे बढ़ाना है। अमीर और गरीब के बीच की खाई को कम करना है। केंद्रीय एजेंसी की भी एक पारदर्शिता होनी चाहिए। भेदभाव नहीं होना चाहिए, जो हेमंत सोरेन के साथ हुआ। एजेंसी अगर एक दल के लिए काम करेगी तो ये चिंता का विषय है।
35 मिनट पहले
अब चंपई सोरेन जवाब दे रहे
विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन महागठबंधन सरकार की ओर से जवाब दे रहे हैं।
44 मिनट पहले
हमने बिना किसी पूर्वग्रह के अपना काम किया- राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मैंने बिना किसी पूर्वग्रह के अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। राजभवन ने लोकतंत्र के हर नॉर्म का पालन किया। राज्यपाल का अभिभाषण सत्ताधारी दल ही तैयार करता है। इसी पर वे लोग हूटिंग कर रहे थे। ये दिखाता है कि उन्हें (सत्ताधारी दल के विधायकों) और मैच्योर होने की जरूरत है।
53 मिनट पहले
हेमंत सोरेन जांच एजेंसी का सम्मान करें- आजसू के सुदेश महतो
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) विधायक सुदेश महतो ने सदन में कहा कि व्यक्तिगत रुप से मेरी हेमंत सोरेन के साथ संवेदना है। लेकिन वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा हो तो बेहतर होगा। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन शिबू सोरेन के खिलाफ कांग्रेस के काल में कार्रवाई हुई। देश के पीएम भी एजेंसी के सामने गए हैं। 12-12 घंटे पेश हुए हैं। आपको भी एजेंसी का सम्मान करना चाहिए।
01:13 PM
5 फ़रवरी 2024
बीजेपी पैसे के बल पर काम कर रही- कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम
कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कहा- भाजपा ने ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर सरकार तोड़ने का काम किया है। इन्होंने ये कई बार किया है। बीजेपी पैसे के बल पर काम कर रही है। कांग्रेस ने आजादी दिलाने का काम किया। ये कहते हैं कि विधायकों को ले गए। इसकी शुरुआत भी बीजेपी वालों ने की थी। हमने सरकार गिराने, लूटने का काम नहीं किया, बल्कि देश को बनाने का काम किया।
01:03 PM
5 फ़रवरी 2024
‘चोर मचाए शोर’
अमर बाउरी ने कहा कि राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया, वो मुख्यमंत्री ऑफिस (सीएमओ) से लिखकर आया था, न कि प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) से। ये तो वहीं बात हुई चोर मचाए शोर।
01:01 PM
5 फ़रवरी 2024
चंपई और हेमंत सोरेन आदिवासियों के नेता नहीं हो सकते- अमर बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सरकार का पहला कदम ही बता रहा है कि आगे क्या होगा। चार साल में सरकार ने इस्तीफा दिया? राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया गया। और जो सरकार गई वो भ्रष्टाचार के आरोपों पर गई है। झारखंड में वंशवाद की सरकार रही है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण पर हूटिंग की गई। चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन, आप आदिवासी लीडर हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों के नेता नहीं हो सकते।