आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लग गई। जापान टाइम्स के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने बताया कि लैंडिंग से पहले विमान उनके प्लेन से टकरा गया।
कोस्ट गार्ड के प्लेन में 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। आग लगने के बाद इनमें से 1 व्यक्ति घायल हालत में विमान से निकलने में कामयाब रहा। हालांकि, बाकी 5 क्रू मेंबर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने बताया कि होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुए विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से निकाला जा चुका है। हालांकि, इनमें कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री मामले की जांच कर रही है।
BBC के मुताबिक, JAL की फ्लाइट शाम करीब 4 बजे (जापानी समयानुसार) न्यू चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। ये 5:40 बजे टोक्यो लैंड होने वाली थी। सोशल मीडिया पर प्लेन में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
जापान टाइम्स के मुताबिक, हादसे को देखते हुए हानेडा एयरपोर्ट के सभी रनवे को बंद कर दिया गया है। कई फ्लाइट्स को नरिता एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
जापान में अमेरिकी सेना का प्लेन क्रैश, एक की मौत:टेक-ऑफ के 7 मिनट बाद इंजन में आग लगी, समुद्र में गिरा; 6 लोग सवार थे
अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे बुधवार 29 नवंबर को क्रैश हो गया। इंजन में आग लगने के बाद यह जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में जा गिरा। विमान में 6 लोग सवार थे। इसके पहले खबर थी कि विमान में 8 लोग सवार थे।
ब्राजील में प्लेन क्रैश, 14 लोगों की मौत:सभी फिशिंग के लिए जा रहे थे; खराब मौसम की वजह से लैंडिंग स्ट्रिप नहीं देख पाया पायलट
ब्राजील में शनिवार को एक प्लेन क्रैश में पायलट और को-पायलट समेत 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ब्राजील और अमेरिका के पैसेंजर्स शामिल थे। सभी पैसेंजर्स बार्सिलोस में फिशिंग के लिए जा रहे थे। यह हादसा देश की अमेजोनास की राजधानी मनॉस से करीब 400 किमी दूर बार्सिलोस प्रांत में भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे हुआ।