आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जम्मू पुलिस ने डोडा जिले में म्यांमार-बांग्लादेश के 10 नागरिकों और उनके मददगारों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर निगरानी करने के लिए स्पेशल ड्राइव लॉन्च की थी। इसके तहत 10 विदेशियों के खिलाफ तीन FIR दर्ज की गईं।
इन विदेशियों पर आरोप है कि उन्होंने डोडा में गैरकानूनी तरीके से रहने के लिए अवैध तरीके से भारतीय पहचान पत्र हासिल किए। इन डॉक्यूमेंट्स में डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर ID कार्ड और पैन कार्ड शामिल थे।
तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए गए, मद्रास HC ने निचली अदालत के फैसले को पलटा
मद्रास हाई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु के मंत्री के. पोनमुडी को दोषी ठहराया है। पोनमुडी को 2016 में इस मामले में निचली अदालत ने बरी कर दिया था। मद्रास हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया है। होई कोर्ट पोनमुडी को सजा इसी सप्ताह में सुनाएगा। तमिलनाडु सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने 2002 में पोनमुडी और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था।
मणिपुर सरकार ने राज्य में दो महीने के लिए धारा 144 लगाई, चुराचांदपुर जिले में हिंसा के बाद लिया फैसला
मणिपुर सरकार ने राज्य में दो और महीनों के लिए धारा 144 लगा दी है। सरकार ने यह कदम चुराचांदपुर जिले में हिंसा के ताजा मामले सामने आने के बाद उठाया है।
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में FIR रद्द कराने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं जैकलीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की अपील की है। जैकलीन ने ED की तरफ से दायर FIR और सप्लिमेंट्री चार्जशीट को रद्द करने की मांग की है।
चीन के गांसू और किंघई प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप; अब तक 111 लोगों की मौत
चीन के गांसू और किंघई प्रॉविंस में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप रात 23:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसू की लिनक्सिया सिटी में आया।
चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। गांसु प्रांत में 100 और पड़ोसी किंघई प्रांत में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप लिनक्सिया चेंगुआनजेन, गांसू से 37 किमी और लोन्झोऊ, गांसू से लगभग 100 किमी दूर था। भूकंप की गहराई 10 किमी बताई गई है।