सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर| कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को हुई। उन्होंने सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा। गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य चेकअप पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। नियमित टीकाकरण और जरूरी सभी जांच समय पर हो। किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सत्या सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स और मैदानी अमला उपस्थित था। कलेक्टर ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर जोर देने के लिए कहा। इसी के साथ निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की।