सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत की मेजबानी में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली के भारत मंडपम में आगाज हो गया है। भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सदस्य देशों के नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत BRICS देशों के शीर्ष नेता इसमें भाग ले रहे हैं। सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक व्यापार तनाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है।

भारत की BRICS अध्यक्षता का मुख्य फोकस “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने और विकासशील देशों की वैश्विक संस्थाओं में भूमिका बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

इस आयोजन के दौरान भारत अपनी तकनीकी और नवाचार क्षमता भी दुनिया के सामने पेश कर रहा है। भारत मंडपम में Bharat Innovates Exposition में 37 डीप-टेक नवाचार प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनमें AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग, फ्लोटिंग सोलर तकनीक और समुद्री रोबोटिक्स जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #18व #Brics #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #डपम