आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वन (संरक्षण) संशोधन अधिनियम 2023 आजकल चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। इस अधिनियम के प्रावधानों पर अधिक स्पष्टता लाने के उद्देश्य से भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल और नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से आईआईएफएम् में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कार्यशाला का विषय “वन संरक्षण अधिनियम संशोधन और प्रतिपूरक संरक्षण व्यवस्थाएँ: उभरते कानूनी परिदृश्य” है।
इस कार्यशाला के अंतर्गत अधिनियम के परिवर्तनों के निहितार्थों पर प्रकाश डालते हुए संशोधनों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में अनेक पर्यावरणविद, सिविल समाज, गैर सरकारी संगठन, कॉर्पोरेट, वन अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के अधिकारी एवं छात्र भाग ले रहे है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में ए.के. सिन्हा, डीडीजी, आईआरओ, एमओईएफसीसी; सुभाष चंद्रा, सीईओ, नेशनल कैंपा; आर.के. गुप्ता, पीसीसीएफ एवं हॉफ, मध्य प्रदेश; पंकज अग्रवाल, पीसीसीएफ, मध्य प्रदेश भारतीय वन प्रबंध संस्थान के निदेशक के. रविचंद्रन और एनएलआईयू से प्रोफेसर राजीव कुमार खरे कार्यशाला में शामिल होंगे।