सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के भाई और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में इंस्टा पर डेब्यू किया है।

एक्टर की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट एक ब्रैंड कोलैबोरेटेड फोटोशूट से जुड़ी हुई है। 24 घंटे में एक्टर को 6 लाख 71 हजार लोगों ने फॉलो किया है।

पलक तिवारी समेत 45 लोगों को फॉलो कर रहे एक्टर

खास बात यह है कि इब्राहिम ने इंस्टा डेब्यू करते ही अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी काे फॉलो करना भी शुरू कर दिया।

वो कुछ 45 लोगों को फॉलो कर रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस पलक तिवारी के अलावा सुहाना खान, आलिया भट्‌ट, खुशी कपूर और अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।

करण जौहर ने भी किया एक्टर का वेलकम

इस मौके पर सारा ने भी एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए भाई इब्राहिम का सोशल मीडिया पर वेलकम किया है। इसके अलावा इब्राहिम की सौतेली मां करीना कपूर खान, करण जाैहर और सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने भी इब्राहिम का वेलकम किया।

करीना ने भी ब्रैंड फोटाेशूट से किया था इंस्टा डेब्यू

बेटे इब्राहिम का वेलकम करते हुए करीना ने भी उनकी फर्स्ट पोस्ट पर कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘स्वागत है इस लिगेसी में। जल्द ही साथ में शूट करते हैं।’

बता दें कि करीना ने भी इसी ब्रैंड के लिए फोटोशूट करवाकर इंस्टा डेब्यू किया था।

‘सरजमीं’ से डेब्यू करेंगे इब्राहिम

वर्कफ्रंट पर इब्राहिम जल्द ही फिल्म ‘सरजमीं’ से डेब्यू करेंगे। इसमें उनके अलावा काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे।