सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता शानवास का सोमवार रात तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

शानवास साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे थे। उन्होंने 1981 में फिल्म प्रेमगीथंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी और आगे चलकर उन्होंने 96 से अधिक फिल्मों में दमदार अभिनय किया। शानवास की अभिनय शैली में एक अलग गहराई और भावनात्मक पकड़ थी, जिसने उन्हें प्रशंसकों के दिलों में खास जगह दिलाई।

उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सह-कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता और सादगीपूर्ण इंसान बताया।

#शानवास, #साउथसुपरस्टार, #फिल्मीदुनिया, #किडनीबीमारी, #मलयालमएक्टर